न्यूयॉर्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, योरोपीय संघ के सदस्य देश अपने देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने का इरादा रखते हैं और कोरोना वायरस से निपटने में अमरीकी सरकार की नाकामी की वजह से अमरीकी मुसाफ़िरों को अपने यहाँ उतरने की इजाज़त नहीं देंगे।
वाइट हाउस की ओर से इस ख़बर पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।
एक योरोपीय कूटनयिक ने कहा हैः “योरोपीय आयोग ने इस संघ के देशों में तीसरे देश के मुसाफ़िरों के प्रवेश के संबंध में 3 मानदंड का सुझाव रखा है। अभी देशों की लिस्ट तय्यार नहीं हुयी, सिर्फ़ मानदंड की लिस्ट तय्यार हुई है।”
न्यूयॉर्क टाइम्ज़ ने दावा किया है कि योरोपीय आयोग ने उन देशों की लिस्ट बना ली है जहाँ के नागरिकों को अपने यहाँ आने की इजाज़त नहीं देंगे। इन देशों में अमरीका भी है।
ग़ौरतलब है कि जिन दिनों योरोपीय देशों में कोरोना वायरस के केस सामने आना शुरू हुए थे, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि वह ब्रिटेन के सिवा किसी भी योरोपीय देश के नागरिक को अमरीका आने नहीं देंगे।